P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJyotiraditya Scindia : किसका आदेश मानते है सिंधिया, कौन है उनका हाईकमान?...

Jyotiraditya Scindia : किसका आदेश मानते है सिंधिया, कौन है उनका हाईकमान? जानिए

Jyotiraditya Scindia : ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिलचस्प मजाकिया अंदाज शनिवार को गुना जिले के में देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने मंच से कहा कि वे हाईकमान के आदेश का पालन करते हुए यहां पहुंचे हैं। बाद में उन्होंने मुस्कराते हुए बताया कि उनका हाईकमान कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी हैं।

महिलाओं से किया था वादा

कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय उनकी पत्नी सहरिया बस्ती में आई थीं। उस दौरान स्थानीय महिलाओं ने उनसे पक्के मकान बनाने की मांग रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि कोंतर के सहरिया परिवारों को सबसे पहले घर मिलने चाहिए। इसी हाईकमान के निर्देश का पालन करने के लिए वे यहां पहुंचे हैं और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि मकान निर्माण का काम पूरा हो चुका है।

बच्ची का नाम रखा लक्ष्मी

अपने दौरे के दौरान सिंधिया एक हितग्राही मनोज सहरिया के नए घर के गृहप्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उसी दिन परिवार में एक बेटी का जन्म हुआ है। इस मौके पर उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए बच्ची का नाम लक्ष्मी रखने का सुझाव दिया और कहा कि यह बेटी नए घर में खुशियां लेकर आई है।

कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री सिंधिया कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कोंतर-श्यामपुर में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन किया इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 72 मकानों का निरीक्षण भी किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट