P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी बसस्टैंड में भोजनालय की आड़ में अवैध शराबखोरी का खेल

कटनी बसस्टैंड में भोजनालय की आड़ में अवैध शराबखोरी का खेल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के बसस्टैंड चौकी अंतर्गत बसस्टैंड परिसर में होटल और भोजनालय की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बसस्टैंड में संचालित कुछ भोजनालयों में शाम होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है।बताया जा रहा है कि इन होटलों में भोजनालय की आड़ लेकर खुलेआम शराब परोसी जाती है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला बसस्टैंड चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर संचालित हो रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां अवैध बार चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का यह भी कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो अवैध शराब कारोबार का बड़ा खुलासा हो सकता है।वहीं स्थानीय पुलिस पर भी संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध रूप से संचालित हो रहे इस कारोबार पर कब तक कार्रवाई होती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट