अमेठी, खबर डिजिटल/ डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी/ अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आगामी 15 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पावन (pragya puran katha) प्रज्ञा पुराण कथा, (gayatri mahayagya) गायत्री महायज्ञ एवं पुस्तक मेला (pustak mela) की तैयारियों के संबंध में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, अमेठी पर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
गूगल में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई, कितनी तक है सैलरी – Khabar Digital
15 अप्रैल को देवी पाटन मंदिर में कलश यात्रा
बैठक में जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं की टोलियाँ बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का आह्वान किया।बताया कि 15 अप्रैल को देवी पाटन मंदिर से गायत्री शक्तिपीठ अमेठी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जाएगा। 16 अप्रैल को देव पूजन में दंपतियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार के लिए गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया जाएगा।
18 अप्रैल को 251 जोड़ों द्वारा दीप यज्ञ
इसी दिन मातृ शक्ति जागरण गोष्ठी भी आयोजित होगी।17 अप्रैल को कन्या कौशल शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्र लेखन के माध्यम से बालिकाओं को आमंत्रित किया जाएगा। 18 अप्रैल को किशोर कौशल शिविर तथा 251 जोड़ों द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सायंकाल 5 से 8 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
प्रज्ञावतार पुस्तक का विमोचन
19 अप्रैल को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ जनपद स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन के साथ हुई । अविनाश चंद्र के प्रज्ञा गीत ‘युग धर्म निभाने को जब जी अकुलाता है’ ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने अपने संबोधन में 2026 को विशिष्ट वर्ष बताते हुए समयदान और अंशदान को युग धर्म और जीवन का सौभाग्य बताया ।इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी द्वारा रचित प्रज्ञावतार पुस्तक का विमोचन किया गया ।
खरमास में पड़ रहा चैत्र नवरात्र, भूलकर भी न करें ये गलती… नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद – Khabar Digital
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से अशोक कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, जिला बेसिक शिक्षक संघ), रजवंत सिंह (प्रबंधक, जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा), राधेश्याम तिवारी, सुभाष चंद्र द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, कैलाश नाथ सिंह, डॉ० विजयलक्ष्मी सिंह, अजय तिवारी, रवि प्रताप सिंह, डॉ० सत्येंद्र श्रीवास्तव, राम बहादुर पांडेय, सरिता सिंह, शशिबाला, श्वेता सिंह, अशोक शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


