Google Jobs: आज के समय में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेक कंपनियों में गिने जाने वाले Google में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. यह कंपनी न केवल आधुनिक तकनीक पर काम करने का मौका देती है बल्कि यहां मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं भी काफी आकर्षक मानी जाती हैं. आए दिन गुगल ऑफिस के वीडियोज वायरल होते हैं. हालांकि गूगल में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को एक प्रोसेस से गुजरना पड़ता है.
गूगल में नौकरी के लिए जरूरी योग्यता
गूगल में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यताएं तय होती हैं, लेकिन तकनीकी भूमिकाओं के लिए आमतौर पर कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग या इससे जुड़े किसी विषय में डिग्री होना जरूरी माना जाता है. कई पदों के लिए B.Tech, B.E., BCA या MCA जैसी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे C++, Java या Python का ज्ञान और कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े विषयों की समझ भी काफी महत्वपूर्ण होती है.
आवेदन करने की प्रक्रिया
अगर कोई उम्मीदवार गूगल में नौकरी करना चाहता है तो सबसे पहले उसे कंपनी की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के पद की तलाश करनी होती है. इसके बाद उस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपना रिज्यूमे, शैक्षणिक से जुड़ी जानकारी भरनी होती है.
कई बार कंपनी कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से भी छात्रों को नौकरी का मौका देती है.
चयन प्रक्रिया कैसे होती है
आवेदन के बाद कंपनी उम्मीदवारों के रिज्यूमे की जांच करती है. जिन उम्मीदवारों का प्रोफाइल उपयुक्त होता है, उन्हें आगे के चरणों के लिए बुलाया जाता है.
आमतौर पर चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं, जैसे –
- लिखित या ऑनलाइन टेस्ट
- कोडिंग या तकनीकी परीक्षा
- तकनीकी इंटरव्यू
- एचआर इंटरव्यू
- अगर उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है, तो उसे नौकरी का ऑफर दिया जाता है.
गूगल में सैलरी कितनी होती है
गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी और कई अतिरिक्त सुविधाएं देने के लिए जाना जाता है. भारत में फ्रेशर्स के लिए सैलरी अलग-अलग पद और अनुभव के आधार पर तय होती है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पदों पर शुरुआती पैकेज लगभग 14 लाख रुपये सालाना या उससे अधिक भी हो सकता है.इसके अलावा कर्मचारियों को बोनस, हेल्थ बेनिफिट्स और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जो कुल पैकेज को और बेहतर बनाती हैं.


