P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियां, इनकी खुल सकती है...

MP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियां, इनकी खुल सकती है लॉटरी!

MP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश में जल्द से जल्द राजनैतिक नियुक्तियां किए जाने की अटकले लगाई जाने लगी है। मोहन सरकार निगम मंडल और विकास प्राधिकरणों में बीजेपी नेताओं और कार्यर्काताओं को अच्छी खबर देने वाली है। मोहन सरकार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है। राजनैतिक सूत्रों की माने तो प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार ने मिलकर निगम मंडलों में नियुक्तियों की सूची तैयार कर ली है और दिल्ली दरबार में पेश भी कर दी है। जैसे ही दिल्ली से सूची को मंजूरी मिलेगी वैसे ही सूची को जारी किया जा सकता है।

निगम मंडलों की सूची तैयार!

सूत्रों की माने तो सीएम मोहन यादव बीते करीब 20 दिनों में दो से तीन बार दिल्ली दौरे पर जा चुके है। इससे पहले भोपाल में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, शिवप्रकाश और जामबल से निगम मंडल को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर निगम मंडलों की सूची को फायनल कर लिया है। निगम मंडलों और प्राधिकरणों में 50 से अधिक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जा सकता है।

इनकी खुल सकती है लॉटरी

राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर कुछ नेताओं के नाम चर्चा में बने हुए है, जिनमें रामनिवास रावत, गिरराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, राकेश जादौन, ओपीएस भदोरिया, विजय शर्मा, अशोक चौधरी, अमिताभ हरसी, विजय दुबे, लोकन्द्र पाराशर, रमेश शर्मा, विनोद गोटिया, शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, राहुल कोठारी, सुमित पचौरी, सुदर्शन गुप्ता, इमरती देवी, आशीष अग्रवाल,शैतान सिंह पाल, चंद्रभान सिंह, गोपी नेमा, महेंद्र यादव, राघवेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, अर्चना सिंह, उमा जाट, संगीता सोनी का नाम शामिल है। हालांकि हम इन नामों की पूरी तरह से पुष्टी नहीं करते है।

कब होगी सूची जारी?

सूत्रों की खबर के अनुसार बरहाल निगम मंडलों में नियुक्ति की तैयारी पूरी कर ली गई है। दावेदारों की निगाहें अब सीएम मोहन यादव पर है की वे कब तक सूची जारी करते है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की सूची एक साथ जारी की गई थी, उसी तरह मध्यप्रदेश में निगम मंडलों की सूची एक साथ जारी नहीे की जाएगी, बल्कि प्रदेश में धीरे धीरे सूची को जारी किया जाएगा। ताकि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता एडजस्ट हो जाए और विवाद की स्थित नहीं बने।

हालांकि आपको बता दें कि निगम मंडलों में नियुक्तियां कब होगी, प्रदेश संगठन कब सूची जारी करेगा और निगम मंडलों में किसे पद मिलेगा इसकी हम पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट