P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशGas Cylinder Crisis: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन का...

Gas Cylinder Crisis: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन का छापा… पनागर और बरेला में बड़ी कार्रवाई

कई जगह घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल

जबलपुर/मनीष तिवारी/खबर डिजिटल/ जबलपुर में एलपीजी गैस के अवैध उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को पनागर, बरेला और जबलपुर की विभिन्न तहसीलों में खाद्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए।

​घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल प्रतिबंधित
मीडिया से बात करते हुए एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य एलपीजी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर लगाम लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियम अनुसार पंजीकरण कराना और निर्धारित शासन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश
​जांच टीम ने पनागर में प्रमुख रूप से तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश दी, जिनमें मनोज स्वीट्स और एक अन्य जैन नामक व्यक्ति का प्रतिष्ठान शामिल है। टीम ने मौके से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। संबंधित दुकानदारों को अपने वैध दस्तावेज और पंजीकरण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

​मिठाई दुकान संचालकों में हड़कंप
एसडीएम अभिषेक सिंह के अनुसार, यह अभियान केवल पनागर तक सीमित नहीं है। सुबह बरेला में भी टीम ने कार्रवाई की थी और जबलपुर के अन्य हिस्सों में भी लगातार जांच जारी है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध रूप से घरेलू गैस का उपयोग करने वाले होटल और मिठाई दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट