MP Pensioners News: बढ़ती महंगाई के बीच पेंशन राशि बढ़ने की उम्मीद कर रहे प्रदेश के लाखों बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि फिलहाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
22 लाख पेंशनर्स को झटका
मोदी सरकार के इस रुख से प्रदेश के लगभग 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका लगा है। इन लाभार्थियों में बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं।
सिफारिशों के बावजूद नहीं बढ़ी राशि
सरकारी जवाब में यह भी स्वीकार किया गया कि निति आयोग और अन्य मूल्यांकन अध्ययनों ने पेंशन राशि बढ़ाने की सिफारिश की थी। रिपोर्टों में बताया गया था कि लाभार्थी इस सहायता का उपयोग भोजन और दवाइयों जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। इसके बावजूद सरकार ने फिलहाल राशि में बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया है।
दिव्यांग पेंशन मामले में मध्यप्रदेश आगे
हालांकि आंकड़ों के अनुसार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश की स्थिति बेहतर मानी जा रही है। राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक Indira Gandhi National Disability Pension Scheme के तहत 1,01,470 लाभार्थियों के साथ मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।


