P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा… 500 ग्रामीणों...

सिवनी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा… 500 ग्रामीणों ने घेरा बंडोल थाना

थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

सिवनी/राकेश यादव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आ गया। कलारबाकी क्षेत्र के करीब 8 से 10 गांवों के लगभग 400 से 500 ग्रामीण महिला-पुरुष एकजुट होकर बंडोल थाना पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के लगभग हर गांव में 3 से 4 स्थानों पर खुलेआम देशी और कच्ची शराब बेची जा रही है। इसके कारण गांवों में आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और अशांति का माहौल बन रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक इस स्थिति से महिलाएं और परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं।

आबकारी विभाग पर भी उठे सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब पर कार्रवाई करने वाला आबकारी विभाग भी सख्ती नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि कुछ ठेकेदारों और कच्ची शराब बेचने वालों को संरक्षण मिलने के कारण यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
फिलहाल बंडोल पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट