P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा… बेकाबू डंपर ने दो छात्राओं को कुचला

राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा… बेकाबू डंपर ने दो छात्राओं को कुचला

एक की मौत, एक गंभीर घायल

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां एक बेकाबू डंपर की चपेट में आने से दो युवतियां घायल हो गईं, जिनमें से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का अस्पताल में उपचार जारी है।

छात्रावास जा रही थीं दोनों युवतियां
जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे-52 पर अयोग्य अस्पताल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां बाजार से पैदल अपने छात्रावास की ओर जा रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ रहा था डंपर
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जिस डंपर से हादसा हुआ उसमें ड्राइवर मौजूद नहीं था और वह बिना चालक के ही सड़क पर दौड़ रहा था। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

टक्कर के बाद नाले में जा गिरा डंपर
युवतियों को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

डॉक्टर ने बचाई घायल युवती की जान
हादसे में घायल दूसरी युवती को निजी अस्पताल के डॉक्टर आशीष जोशी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट