P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीशासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप, पेट्रोल पंप संचालक पर अवैध निर्माण...

शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप, पेट्रोल पंप संचालक पर अवैध निर्माण का मामला

*तेवरी मार्ग नेशनल हाईवे किनारे दो मंजिला इमारत और तारफेंसिंग कर जमीन घेरने का आरोप, पंचायत पर भी संरक्षण के सवाल*

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–कटनी जिले के स्लीमनाबाद-तेवरी मार्ग पर नेशनल हाईवे किनारे शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोपों का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि खेल मैदान के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे की शासकीय जमीन पर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है।सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर संचालक द्वारा दो मंजिला इमारत का निर्माण कर लिया गया है। इसके अलावा जमीन के एक हिस्से में तारफेंसिंग कर पेड़-पौधे लगाकर भी कब्जा किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की शिकायत तेवरी ग्राम पंचायत में भी की गई थी, लेकिन अब तक पंचायत द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पंचायत की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है तो संबंधित विभाग और पंचायत को तत्काल जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले में अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।नोट: यदि प्रशासन द्वारा जांच कराई जाती है तो ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट