Raipur News : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में चोरी का एक अलग ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर ने कीमती सामान छोड़कर घर के आंगन से गैस सिलेंडर ही उड़ा लिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
सूने घर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर ने स्थानीय व्यवसायी रितेश उप्पल के घर को निशाना बनाया। घटना के समय घर सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोर आंगन में घुसा और वहां रखा खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
सुबह सुबह की घटना
बताया जा रहा है कि वारदात 7 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच हुई। चोर ने सन्नाटे का फायदा उठाया और सिलेंडर लेकर निकल गया। चोरी गए सिलेंडर की कीमत करीब 2000 रुपये बताई जा रही है।
CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश
घटना की पूरी हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर साफ तौर से दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने 16 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


