CM Mohan Yadav Today Program: भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च, दिन बुधवार को भोपाल और हरदा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरदा में किसानों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। शाम को भोपाल में कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास का स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार…
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में गुढ़ीपाडवा निमित्त गुढ़ी भेंट कार्यक्रम करेंगे। सुबह 11:25 बजे भोपाल के होमगार्ड्स कैंप कार्यालय, जहांगीराबाद- सिविल डिफेंस वर्कशॉप में सहभागिता करेंगे। दोपहर 12:35 बजे भोपाल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगें।
हरदा में किसान सम्मेलन, देंगे किसानों को सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 01:20 बजे हरदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन एवं कस्टम हायरिंग केंद्र प्रदर्शनी / जागरूकता अभियान में शामिल होंगे। दोपहर 03:50 बजे भोपाल आगमन होगा। रात्रि 09 बजे अटल पथ – अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।


