सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी – नगर निगम सीमा के मिशन चौक में स्थित वर्षों पुराना सागर पुल, जो कभी मजबूती और इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण माना जाता था, आज बदहाली और लापरवाही की मार झेल रहा है।सूत्रों के मुताबिक अंग्रेजों के जमाने में पत्थरों से निर्मित यह पुल अब अपनी आखिरी सांसें गिनता नजर आ रहा है। पुल के किनारों से पत्थर उखड़ने लगे हैं और संरचना धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार हो रही अनदेखी के कारण अब पुल धंसने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो यह ऐतिहासिक पुल कभी भी धराशायी हो सकता है और आमजन की जान जोखिम में पड़ सकती है।अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी या समय रहते इस धरोहर को बचाया जाएगा?
मिशन चौक का सागर पुल जर्जर! धंसने की कगार पर ऐतिहासिक ढांचा, प्रशासन बेखबर
सम्बंधित ख़बरें


