P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, इन...

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. खासकर ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तेज गर्मी का असर साफ दिख रहा था. कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच पहुंच गया था, जिससे लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की वजह से हालात बदलने वाले हैं.

इन जगहों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा. इसी कारण कई इलाकों में बादल छाने लगेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के जिलों में आंधी और बारिश की ज्यादा संभावना जताई गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में भी बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं.

इन जिलों में आंधी-बारिश

18 मार्च
नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पांडुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी.

19 मार्च
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी.

20 मार्च
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, सागर, विदिशा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और दतिया.

21 मार्च
ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.

यह भी पढ़ें- मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें रेट कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट