Gold-Silver Prices: आज के समय में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर बनी हुई हैं. 18 मार्च 2026 को भी इन कीमती धातुओं के दाम में हलचल जारी रही. कुछ जगहों पर मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि कुछ बाजारों में गिरावट का रुख भी देखने को मिला. भारत में सोने की कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह 18 कैरेट है, 22 कैरेट है या 24 कैरेट. इसके साथ ही जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के हिसाब से टैक्स भी जुड़ता है, जिससे ज्वेलरी खरीदते समय आपको और ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
आज का सोने का ताजा रेट (10 ग्राम)
- 24 कैरेट सोना करीब 1,58,700 – 1,59,000 के आसपास चल रहा है.
- 22 कैरेट सोना लगभग 1,45,500 – 1,46,000 के बीच है
- 24K = लगभग 15,800 – 15,900 रुपये प्रति ग्राम
22K = लगभग 14,500 – 14,600 रुपये प्रति ग्राम
शहर के हिसाब से रेट (लगभग)
- दिल्ली: 24K ~ 1,58,770 | 22K ~ 1,45,550
- मुंबई: 24K ~ 1,58,670 | 22K ~ 1,45,450
- चेन्नई: 24K ~ 1,58,770 | 22K ~ 1,45,550
चांदी का आज का रेट
- आज चांदी में गिरावट देखने को मिली है
- चांदी लगभग 2,50338 प्रति किलो के आसपास चल रही है
- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 2,000 तक की गिरावट आई है
- आज का मार्केट ऐसा है कि
- सोना ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन ऊंचे स्तर पर टिका हुआ है
- चांदी थोड़ी नीचे आई है
निवेशक अभी बड़े फैसले लेने से पहले इंतजार कर रहे हैं
क्यों नहीं बदल रहे ज्यादा रेट
- अमेरिका का ब्याज दर फैसला आने वाला है
- मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है
- डॉलर मजबूत बना हुआ है
- इन सब वजहों से लोग अभी ज्यादा खरीद-बिक्री नहीं कर रहे, इसलिए कीमतें स्थिर दिख रही हैं.
- भारत में सोने की कीमतों को मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार दरें, आयात शुल्क, कर और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव प्रभावित करते हैं. ये सभी कारक मिलकर देश भर में सोने की दैनिक दरों को निर्धारित करते हैं.
यह भी पढ़ें- मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित


