P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में विक्रमोत्सव-2026 की भव्य शुरुआत, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी

कटनी में विक्रमोत्सव-2026 की भव्य शुरुआत, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— सृष्टि के आरंभ दिवस और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर गुरुवार को बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2026 का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आस्था, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संदीप जायसवाल (विधायक, मुड़वारा) और आशीष तिवारी (कलेक्टर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत बटुक आचार्यों द्वारा स्वास्तिवाचन के साथ हुई, जिससे पूरे सभागार में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। विक्रमोत्सव के इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नववर्ष के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वैदिक परंपराओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भारतीय सभ्यता की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट