P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब, और वाहन जब्त 2 तस्कर...

डिंडोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब, और वाहन जब्त 2 तस्कर गिरफ्तार

डिंडोरी / शैलेश नामदेव / खबर डिजिटल / जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न केवल फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयोग वाहन को भी अपने कब्जे में लिया है।

​घटना 15 और 16 मार्च की दरमियानी रात की है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि मंडला की ओर से एक सफेद रंग की वैगनआर कार (क्रमांक MP 20 ZC 7868) में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप डिंडोरी की तरफ लाई जा रही है।

​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने टीम गठित की और गैस गोदाम के पास बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में तेज रफ्तार वैगनआर आती दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस के स्टॉपर को जोरदार टक्कर मारते हुए डिंडोरी शहर से होते हुए अमरकंटक रोड की ओर भागने लगा।

​पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा शुरू किया। लगभग कई किलोमीटर तक वाहन का पीछा करते हुए , पुलिस टीम ने ग्राम कूडा के पास भर्रा में कार को रोक लिया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी संजय अग्रवाल 52 वर्ष पिता शंकर अग्रवाल, निवासी शारदा विहार, करमेता जबलपुर को हिरासत में लिया।आरोपी ने बताया कि यह शराब की खेप पुरानी डिंडोरी, मंडला बस स्टैंड के निवासी बैजू के लिए लायी जा रही थी। जिसके बाद बैजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
​तलाशी लेने पर कार के भीतर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा जब्त की गई

​अवैध अंग्रेजी शराब: 15 पेटी, कुल 130 लीटर 320 एम एल,
​शराब का अनुमानित मूल्य:लगभग 1,04,320 रुपये।
​वाहन वैगनआर एम पी 20 जेड सी 7868 क्षतिग्रस्त अवस्था में अनुमानित कीमत 8,00,000 रुपये।
​कुल जब्ती: 9,04,320 रुपये।

​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के साथ उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि केशलाल मरावी, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया, हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी और मनोज कुंजाम की सराहनीय भूमिका रही।​इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट