P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeनेता जीRajya Sabha MPs Salary : राज्यसभा सासंद को मिलती है इतनी सैलरी,...

Rajya Sabha MPs Salary : राज्यसभा सासंद को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

Rajya Sabha MPs Salary : देश की संंसद के उच्च सदन राज्यसभा सांसदों को अब बढ़ी हुई सैलरी और भत्तों का लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लागू संशोधित प्रावधानों के तहत सांसदों का मासिक वेतन बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी माना गया है।

वेतन वृद्धि और एरियर

मार्च 2025 में स्वीकृत संशोधन के अनुसार सांसदों की सैलरी में करीब 24% की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी का लाभ पूर्व अवधि से लागू होने के कारण सांसदों को 31 मार्च तक लगभग 5.76 लाख रुपये का एरियर भी मिला।

मासिक वेतन और दैनिक भत्ता

नए प्रावधानों के अनुसार राज्यसभा सांसदों का मासिक वेतन 1,24,000 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा संसद सत्र या समिति बैठकों में उपस्थिति के लिए दैनिक भत्ता भी बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। यह भत्ता सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले और समाप्ति के तीन दिन बाद तक देय होता है, लेकिन इसके लिए सदस्य का उपस्थिति होना जरूरी है।

निर्वाचन क्षेत्र भत्ता

सांसदों को अपने क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए हर महीने 87,000 रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी दिया जाता है, जिससे वे जनसंपर्क और विकास से जुड़े कार्य कर सकें।

पेंशन में इजाफा

पांच साल से अधिक कार्यकाल वाले सांसदों के लिए अतिरिक्त पेंशन राशि को भी बढ़ाया गया है। अब हर साल 2,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, जो पहले 2,000 रुपये थे।

राज्यसभा का कार्यकाल

राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें 233 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं द्वारा चुने जाते हैं, जबकि 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है और हर दो साल में लगभग एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट