P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में कैश पान मसाला की कालाबाजारी बेखौफ, एमआरपी से ज्यादा दाम...

कटनी में कैश पान मसाला की कालाबाजारी बेखौफ, एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने के आरोप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –शहर में इन दिनों कैश पान मसाला की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पान मसाला विक्रेता और व्यापारी प्रिंटेड एमआरपी से अधिक दामों पर उत्पाद बेच रहे हैं।बताया जा रहा है कि 20 रुपए में बिकने वाला कैश गुटखा/पान मसाला पैकेट खुलेआम निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। शहर के कई इलाकों में यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।इस अवैध बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर माल खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका मुनाफा घट रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की जा रही है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई कर दोषियों पर लगाम लगाई जाएKatni Pan Masala Black Marketing Over MRP Prices

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट