MP Board Result 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट घोषित करने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं।
कब जारी होंगे नतीजे?
हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में, खासतौर पर 28 मार्च के आसपास, परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
कहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा भी बोर्ड के पोर्टल के जरिए रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।
कैसे करें चेक?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
‘Result’ लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
आपको बता दें कि इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चली थीं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।


