P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल की बेटी ने रचा इतिहास: 56 साल की उम्र में अफ्रीका...

भोपाल की बेटी ने रचा इतिहास: 56 साल की उम्र में अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो को किया फतह

SBI भोपाल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास: 56 की उम्र में माउंट किलिमंजारो फतह कर बनीं सबसे उम्रदराज भारतीय महिला

भोपाल/खबर डिजिटल। अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करते हुए, भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत सुनीता सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक तिरंगा और स्टेट बैंक का झंडा फहराया।

56 वर्ष 5 माह की आयु में 15 अप्रैल 2026 को उन्होंने 5 हजार 895 मीटर ऊँची इस चोटी को फतह कर सबसे उम्रदराज भारतीय महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया। शिखर पर पहुँचकर उन्होंने बैंक और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, मौसम, उम्र और कामकाजी व्यस्तता के बाद भी यहां तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब इस सफलता से उत्साहित होकर वे और नए लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं।

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस दिन तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना मना – Khabar Digital

अपने पर्वतारोहण से जुड़े अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया, “ बैंकिंग की व्यस्त नौकरी के साथ पर्वतारोहण के सपने को पूरा करना आसान नहीं था। इस उम्र में प्रशिक्षण और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। लेकिन बैंक के अनुशासन और सेवा के संस्कारों ने मुझे यह हिम्मत दी।”

स्टेट बैंक के सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे कामकाजी महिलाओं और पेशेवरों के लिए प्रेरणा बताया है। सुनीता सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि उम्र और नौकरी, सपनों की राह में बाधा नहीं बनते।

पर्वतारोही सुनीता सिंह ने इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भी तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया था । सुनीता ने 24 अगस्त 2025 को इस 18,510 फीट ऊंचे इस शिखर को फतह किया था । सुनीता सिंह ने जबलपुर की हैं और उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से हासिल की है।

MP Railways New Route: भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, जानें नया अपडेट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट