P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़New Liquor Policy: सस्ती होगी शराब, अब मिलेगी प्लास्टिक बोतल में, 1...

New Liquor Policy: सस्ती होगी शराब, अब मिलेगी प्लास्टिक बोतल में, 1 अप्रैल से लागू

CG New Liquor Policy: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। आबकारी विभाग ने नई नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब की बिक्री की जाएगी। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगी।

800 दुकानों पर लागू

नई नीति के तहत प्रदेश की 800 से अधिक शराब दुकानों पर यह बदलाव एक साथ लागू किया जाएगा। इससे राज्यभर में शराब वितरण की प्रक्रिया को एकसमान बनाने की कोशिश की जा रही है।

सस्ती होगी शराब

आबकारी विभाग का दावा है कि प्लास्टिक बोतलों के उपयोग से लागत घटेगी, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक, एक पेटी शराब की कीमत में करीब 50 से 60 रुपये तक की कमी आ सकती है।

सप्लाई और ट्रांसपोर्ट होगा आसान

कांच की बोतलों के स्थान पर प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से परिवहन के दौरान टूट-फूट की समस्या कम होगी। इससे सप्लाई चेन आसान रहेगी। इसके साथ ही वितरण में होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट