Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीगुरुनानक वार्ड में बिना अनुमति खड़ा हुआ बहुमंजिला शोरूम, महापौर जनसुनवाई में...

गुरुनानक वार्ड में बिना अनुमति खड़ा हुआ बहुमंजिला शोरूम, महापौर जनसुनवाई में शिकायतRTI में खुलासानगर निगम ने नहीं दी अनुमति, कार्रवाई की मांग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, –24 मार्च 2026।शहर के गुरुनानक वार्ड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में एक बहुमंजिला शोरूम के अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी कुलवीर सिंह ने महापौर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, भवन क्रमांक 713 में संचालित “आशा आप्टीकल्स (राजेश)” द्वारा बिना नगर निगम की अनुमति के बहुमंजिला शोरूम का निर्माण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर निगम से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए, जिनमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि उक्त भवन के लिए किसी भी प्रकार की बहुमंजिला निर्माण की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।कुलवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निगम प्रशासन से नियमों के तहत तत्काल जांच कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति इतने बड़े निर्माण का खड़ा हो जाना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।अब देखना होगा कि महापौर जनसुनवाई में उठे इस मामले पर निगम प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है और अवैध निर्माण पर क्या कार्रवाई की जाती है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट