P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUmang Singhar : किसान को लेकर उमंग सिंघार ने लिखा सीएम मोहन...

Umang Singhar : किसान को लेकर उमंग सिंघार ने लिखा सीएम मोहन को पत्र

Umang Singhar : मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कई मांगें उठाई हैं। उन्होंने किसानों की स्थिति को देखते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की अपील की है।

सिंघार का सीएम को पत्र

पत्र में उमंग सिंघार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में 31 मार्च तक ऋण जमा करने की समय-सीमा किसानों के लिए व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 1 अप्रैल से भारतीय खाद्य निगम (FCI) और सहकारी समितियों के माध्यम से शुरू होती है। उन्होंने मांग की कि ऋण वसूली की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल किया जाए, ताकि किसान अपनी फसल बेचकर समय पर कर्ज चुका सकें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जो किसान पिछली बार तिथि में बदलाव के कारण डिफाल्टर घोषित हो गए हैं, उन्हें राहत देते हुए कर्ज माफी या विशेष छूट दी जाए।

चुनावे वादे का किया जिक्र

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से चुनाव पूर्व किए गए वादे का हवाला देते हुए गेहूं की खरीदी 3000 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर करने की भी मांग की है। साथ ही एमएसपी पर समय पर खरीदी सुनिश्चित करने की बात कही है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उमंग सिंघार ने अपने पत्र में सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है, जिससे प्रदेश के किसानों को राहत मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट