MP Board 5th-8th Result 2026: मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया है। जारी रिजल्ट को मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि पहले यह रिजल्ट बुधवार की सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाना था, लेकिन अब रिजल्ट को 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया गया है।
शिक्षा मंत्री का बयान
रिजल्ट जारी होने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने बताया कि कक्षा 5वीं का रिजल्ट 95.14% और कक्षा 8वीं का 93.83% रिजल्ट रहा है। पिछली साल की तुलना में बेहतर परिणाम रहा है। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर है। शहर से अच्छा ग्रामीण स्कूलों के बच्चों का परिणाम रहा। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं और 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है। वही कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं और 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।
कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग और नरसिंहपुर जिला रहे अव्वल
घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभाग क्रमशः शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी रहे।
कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग तथा नरसिंहपुर जिला रहे अव्वल
वहीं कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला रहे।
कक्षा 5वीं में तीन टॉप जिलों का परिणाम
नरसिंहपुर – 99.70%
बालाघाट – 99.30%
डिंडोरी – 99.29%
कक्षा 8वीं के तीन टॉप जिलों का परिणाम
नरसिंहपुर 99.38%
डिंडोरी 98.74%
बालाघाट 98.71%
ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसपर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने होगा।
आप चाहे तो इसे डाउनलोड या उसका प्रिंट भी ले सकते है।
खबर अपडेट हो रही है….


