Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारएअर इंडिया की उड़ान रोम फियूमिचिनो एयरपोर्ट पर उतरी; एयरलाईन ने मेनलैण्ड...

एअर इंडिया की उड़ान रोम फियूमिचिनो एयरपोर्ट पर उतरी; एयरलाईन ने मेनलैण्ड यूरोप में अपने नेटवर्क को 8 गेटवे तक बढ़ाया

गुरूग्राम/ रोम : एअर इंडिया ने आज रोम फियुमिचिनो के लिए सप्ताह में चार बार चलने वाली नॉन-स्टॉप सर्विस का उद्घाटन किया, तकरीबन छह साल बाद इटली की राजधानी में लैण्ड कर एयरलाईन ने मेनलैण्ड यूरोप में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। रोम, मेनलैण्ड यूरोप में एअर इंडिया का नौवां गेटवे और मिलान के बाद इटली में दूसरा गंतव्य है।

एआई123 उड़ान 25 मार्च को दिल्ली से 1332 बजे (आईएसटी) रवाना होकर शाम को रोम फ़्यूमिचिनो में उतरी, जहाँ इटली में भारतीय दूतावास के गणमान्य व्यक्तियों, फ़्यूमिचिनो एयरपोर्ट के अधिकारियों और एअर इंडिया के स्टाफ़ ने उड़ान का ज़ोरदार स्वागत किया।

पहली उड़ान का स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में इटली और सैन मैरिनो में भारत की राजदूत महामहिम सुश्री वाणी राव; रोम स्थित भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ़ ऑफ मिशन श्री गौरव गांधी; रोम स्थित भारतीय दूतावास में हैड ऑफ चांसरी श्री स्वामिनाथन कृष्णमूर्ति; तथा एरोपोर्टी डी रोमा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने रोम से रवाना होने वाली उड़ान का उद्घाटन भी किया, यह उड़ान आज 1029 बजे (आईएसटी) दिल्ली में उतरी। इन सभी ने मिलकर भारतीय परम्परा के मुताबिक दीप प्रज्वलन, केक कटिंग और उड़ान में सवार होने वाले पहले यात्री को सम्मानित करके इस अवसर का जश्न मनाया।

इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर, निपुण अग्रवाल ने कहा, “भारत और यूरोप के बीच छुट्टी मनाने और काम के सिलसिले में यात्रा की मांग, लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों की संस्कृतियों के कई पहलु एक दूसरे से मेल खाते हैं, साथ ही उनके बीच बढ़ते मेल-जोल के कारण कारोबार, व्यापार और लोगों के आपसी रिश्ते और भी गहरे हो रहे हैं। हमें खुशी है कि हम एक बार फिर से इन दो ऐतिहासिक राजधानियों को कनेक्ट करने का मौका मिला है। इससे हमारे मेहमानों के लिए दिल्ली हब के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न गंतव्यों तक आना-जाना और भी आसान हो 

भारत और इटली के बीच के संबंध होंगे और मजबूत

व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक विनिमय की दृष्टि से इटली भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पार्टनर है। 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, फैशन और डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों ने इस व्यापार में विशेष योगदान दिया। कॉन्टिनेंटल यूरोप में भारतीय समुदायों की बात करें तो इटली में सबसे ज़्यादा- 200,000 से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस वजह से भी दोनों देशों के बीच यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है।

एरोपोर्टी डि रोमा के चीफ़ एविएशन ऑफ़िसर, इवान बासाटो ने कहा, दिल्ली के साथ यह सीधा नया कनेक्शन भारतीय राजधानी के लिए हमारी सेवाओं को बेहतर बनाएगा तथा इटली और भारत के बीच यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने में योगदान देगा। यह नया रूट भूमध्य सागर क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में रोम फियुमिचिनो की भूमिका को मज़बूत बनाएग, जो एशिया के साथ एयर लिंक के लिए महत्वपूर्ण हो रहा है।”

उड़ान का शेड्यूल

एअर इंडिया अब विमान बी- 787-8 के ज़रिए दिल्ली और रोम के बीच सप्ताह में चार बार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालन करती है। इस विमान में दो-क्लास केबिन कॉन्फीगरेशन है, जिसमें बिज़नेस क्लास में 18 फुली फ़्लैट बैड और इकॉनमी क्लास में 241 स्पेशियस सीटें हैं। ये सभी सुविधाएं यात्रियों को उड़ान के दौरान आरामदायक अनुभव प्रदान करती हैं, जो एअर इंडिया की गर्मजोशी से भरपूर भारतीय मेहमाननवाज़ी और ऑनबोर्ड सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

उड़ान का शेड्यूल इस तरह से बनाया गया है कि दिल्ली के रास्ते भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई गंतव्यों तक आसानी से पहुँचा जा सके; इनमें थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं। हालांकि गंतव्यों की संख्या यहीं तक सीमित नहीं है। इससे इटली से आने वाले यात्री एअर इंडिया के यात्री भी लगातार बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। 

एयर इंडिया अब भारत से मेनलैण्ड यूरोप के आठ स्थानोंः एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान, पेरिस, रोम, वियना और ज्यूरिख के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान भरती है।

दिल्ली और रोम के बीच एअर इंडिया की उड़ानों के लिए बुकिंग सभी चैनलों- में एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कॉन्टैक्ट सेंटरों और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट्स पर उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट