Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30...

बड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

mp bus big accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से वापस लौट रही बस ट्रक की टक्कर से पलट गयी। हादसे में 9 यात्रियों की death बतायी जा रही है। वहीं 30 से अधिक लोग घायल injured हो गए। मामला मध्यप्रदेश के chhindwara जिले का है। मौके पर पहुंची एंबुलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा गया है। घायलों में एक यात्री का हाथ तक कट गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 47 लोग सवार थे। यात्री बस छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

छिंदवाड़ा सौंसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी बस

ट्रक दुर्घटना में जिस बस की टक्कर हुई वो छिंदवाड़ा सौंसर पुलिस लाइन में आयोजित में मुख्यमंत्री के हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम से लौट रही थी तभी रास्ते में तेजी से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घायलों में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंची है। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण जिला अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों और अस्पताल के स्टाफ से बात घायल यात्रियों के स्थिति की जानकारी ली। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी पहुंचे हैं।

कांग्रेस ने कहा – इलाज में लापरवाही न बरतें, नहीं तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की डीन अभय सिन्हा से व्यवस्थाओं को लेकर बहस हो गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि “भाजपा के शासन काल में अव्यवस्था मची हुई है। हमने देखा कि भाजपा वाले बच्चों और लोगों को लेकर गए थे। मैं प्रशासन से कहना चाहूंगा कि इलाज में लापरवाही न बरतें, नहीं तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।”

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक को 2 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट