Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैनकलेक्ट्रेट में माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजन

कलेक्ट्रेट में माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजन

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में  माह के प्रथम कार्य दिवस 2 सितम्बर  को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में एडीएम बी.एस.सोंलकी व डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

एडीएम श्री सोंलकी ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दें। समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है।

सभी अधिकारी-कर्मचारीगण अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और हमारे पास जो आये उसका काम सेवा के भाव से संवेदनशीलता के साथ करने की बात कहीं।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट अधीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया तथा आभार नाजीर जयंत बघेरवाल ने माना।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट