Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशसंकल्प से समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जनसमस्याओं के निराकरण का मिला...

संकल्प से समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जनसमस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

sankalp se samadhan abhiyan जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में किया गया।

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल। जिला प्रशासन सिवनी द्वारा आयोजित “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता देखने को मिली, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन रहे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शीतला पटले, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो, जिसके लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रयासों को सकारात्मक बताया। कुल मिलाकर, यह शिविर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट