P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। –शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित कटनी रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार पर विराजित हनुमान मंदिर और शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह के समय विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जो दिनभर चलता रहा। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, वहीं प्रसाद वितरण और विशेष भंडारों का भी आयोजन हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।पूरे दिन शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और हर कोई बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आया। कटनी में इस बार हनुमान जन्मोत्सव उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा दिखाई दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट