P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में जश्न का माहौल, भाजपा में दो-दो बड़े पद जिले के...

कटनी में जश्न का माहौल, भाजपा में दो-दो बड़े पद जिले के नाम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— भारतीय जनता पार्टी में कटनी जिले को लगातार दो अहम जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कटनी विधानसभा से विधायक संदीप जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भी जिले की मजबूत भागीदारी सामने आई है।कटनी के सक्रिय युवा नेता मृदुल मिश्रा को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मृदुल मिश्रा इससे पहले भाजयुमो कटनी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों में विस्तार हुआ और कई प्रभावी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब जिले में नए नेतृत्व के लिए रास्ता खुल गया है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कम समय में कटनी जिले को दो बड़े पद मिलना इस बात का संकेत है कि प्रदेश संगठन का भरोसा यहां के नेतृत्व पर बढ़ा है। आने वाले समय में इससे जिले की राजनीतिक भूमिका और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट