मध्यप्रदेश में आरटीई के तहत एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. अब जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं और स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से rteportal.mp.gov.in पर जारी किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे. आरटीई यानी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं. इसी प्रक्रिया के तहत हर साल लॉटरी सिस्टम के जरिए बच्चों को स्कूल आवंटित किया जाता है.
इस बार भी हजारों बच्चों को इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का मौका मिला है. जानकारी के अनुसार, लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से किया गया है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे. चयनित बच्चों के अभिभावक अब अपने बच्चे का अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अभिभावकों को आगे की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी. जिन बच्चों का चयन हुआ है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर एडमिशन लेना होगा. मध्य प्रदेश के लगभग 22,000 निजी स्कूलों में फैली लगभग 1.22 लाख सीटों के लिए 1.78 लाख से अधिक बच्चों को लॉटरी के लिए पात्र माना गया.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को बेहतर शिक्षा का मौका देना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं. सरकार द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया जाता है, जिससे उन्हें भी अच्छी शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य बेहतर बन सके. अगर किसी अभिभावक के बच्चे का नाम पहली लॉटरी सूची में नहीं आया है, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. कई बार पहली लिस्ट के बाद सीटें खाली रह जाती हैं, ऐसे में आगे की प्रक्रिया में दोबारा मौका मिल सकता है. इसलिए अभिभावकों को लगातार पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर RTE Lottery Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अब आवेदन संख्या या जरूरी जानकारी दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी दिखाई देगी
- आवंटन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


