दो माह की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और “ऑपरेशन मुस्कान” को प्रभावी बनाने के निर्देश
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 5 अप्रैल:जबलपुर रेंज के डीआईजी अतुल सिंह ने आज कटनी प्रवास के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पिछले दो माह में जिले में हुई कार्यवाहियों, उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूर्व बैठक के निर्देशों के पालन, लक्ष्य प्राप्ति और विभिन्न मामलों में मिली सफलताओं की जानकारी प्रस्तुत की।डीआईजी श्री अतुल सिंह ने केंद्र सरकार के मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान का उल्लेख करते हुए आगामी तीन वर्षों में नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया। उन्होंने “शेडो एरिया” चिन्हित कर नशे की सप्लाई चेन तोड़ने, पुनर्वास और जनजागरूकता के माध्यम से आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही, जिले में धारा 173(8) के तहत लंबित पुराने प्रकरणों और जिन मामलों में गिरफ्तारियां शेष हैं, उनकी समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए।बैठक में “ऑपरेशन मुस्कान” की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डीआईजी ने 1 अप्रैल 2026 से शुरू इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए ठोस और संवेदनशील कार्यवाही करने का आह्वान किया।उन्होंने पिछले दो माह में दूरस्थ शहरों से नाबालिग बच्चों की बरामदगी पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही भविष्य में इस अभियान को और तेज़ और परिणामकारी बनाने के निर्देश दिएDIG Atul Singh Reviews Law & Order, Focus on Drug-Free Mission in Katni


