P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Morning News: 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द, MP में गहराया...

MP Morning News: 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द, MP में गहराया LPG संकट

MP Morning News: मध्य प्रदेश में गरीबों के मुफ्त इलाज की सबसे बड़ी उम्मीद ‘आयुष्मान भारत योजना’ को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। प्रदेश के 126 निजी अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद अब इन अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज बंद हो गया है। यह सख्त कदम अस्पतालों द्वारा अनिवार्य NABH सर्टिफिकेट जमा न करने के कारण उठाया गया है। सबसे ज्यादा गाज राजधानी भोपाल (51 अस्पताल) और इंदौर (30 अस्पताल) पर गिरी है। शेष 45 अस्पताल प्रदेश के अन्य जिलों से हैं।

मध्य प्रदेश में गैस संकट

मध्य प्रदेश में एलपीजी (LPG) सप्लाई की स्थिति बिगड़ने के बाद अब सरकार और कंपनियों ने कड़े कदम उठाए हैं। भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों में किल्लत इतनी बढ़ गई है कि नए कनेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को केवल 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर का ही कनेक्शन मिल सकेगा। नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। अब ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। ग्राहकों को केवल SMS के माध्यम से बुकिंग करनी होगी, जिसके बाद मोबाइल पर ही डिलीवरी की संभावित तारीख भेजी जाएगी।

मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में चैत्र के महीने में सावन और भादों जैसा नजारा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 8 से 10 जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक मौसम के इसी तरह बिगड़े रहने की चेतावनी दी है। ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य अंचल के 27 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तो वही भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, अनूपपुर, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रात भर रुक-रुक कर बारिश और ओलों का दौर जारी रहा। अचानक हुई इस बारिश से पारा लुढ़क गया है और प्रदेश में एक बार फिर ठंडक का अहसास लौट आया है।

RSS और BJP की समन्वय बैठक

राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की दो दिवसीय समन्वय बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर मंथन चल रहा है। आज की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के शामिल होने की संभावना है। पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में बजरंग दल, विहिप, विद्या भारती और एबीवीपी के पदाधिकारी भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

गेहूं खरीदी पर कांग्रेस का हल्लाबोल

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की धीमी रफ्तार और बारदानों की कमी को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर आगामी 9 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने गेहूं खरीदी में देरी के साथ-साथ ‘जल, जंगल और जमीन’ के मुद्दों पर भी सरकार को घेरने का मन बना लिया है। किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी अब उग्र आंदोलन की राह पर है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट