P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारभारत से बढ़कर दुनिया के मंच तकः टीवीएस एआरई जीपी ने पहले...

भारत से बढ़कर दुनिया के मंच तकः टीवीएस एआरई जीपी ने पहले इंटरनेशनल सीज़न का किया सफल समापन

चेन्नई : रेसिंग की चार दशकों की उत्कृष्टता के साथ टीवीएस रेसिंग ने आज टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरिएंस (एआरई) जीपी इंटरनेशनल 2025-26 के पहले इंटरनेशनल सीज़न का सफल समापन किया। उपभोक्ता-उन्मुख प्रीमियम रेसिंग प्लेटफॉर्म के रूप में क्युरेट किया गया टीवीएस एआरई जीपी- अपाचे ब्राण्ड के ‘रेसिंग डीएनए अनलीश्ड’ मूल्यों पर आधारित है, इसे मोटरस्पोर्ट्स को सभी के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है, ताकि टीवीएस अपाचे के मालिक सुरक्षित और पेशेवर माहौल में व्यवस्थित एवं प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पा सकें। 2007 में अपनी शुरुआत के बाद से, इस प्लेटफॉर्म ने 4,000 से अधिक उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ा है।

जून 2025 से मार्च 2026 के बीच पहले इंटरनेशनल सीज़न का आयोजन, भारत, मैक्सिको, कोलम्बिया और नेपाल में किया गया, जिसमें 20 से अधिक शहरों से 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीज़न का समापन प्रतिष्ठित मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (एमआईसी) में भव्य ग्राण्ड फिनाले के साथ हुआ, जहां 500 से अधिक रेसिंग प्रशंसकों एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति में 60 फाइनलिस्ट्स ने 45 मीडिया राइडरों के साथ प्रतिस्पर्धा की।

टीवीएस एआरई जीपी को मोटरस्पोर्ट्स को सभी के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा समावेशी और परफॉर्मेंस पर आधारित सिस्टम है, जो सभी लिंगों एवं हर प्रकार के कौशल के प्रतिभागियों की प्रतिभा में निखार लाता है। प्रतिभागियों को टीवीएस रेसिंग चैंपियन्स के मार्गदर्शन में, ट्रैक पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां उन्हें ब्रेकिंग की तकनीकों, कॉर्नरिंग में सटीकता, रेसिंग बॉडी लैंग्वेज, रेस के अनुशासन और ट्रैक पर शिष्टाचार जैसे सभी पहलु सिखाए जाते हैं। यह प्रशिक्षण सिर्फ शौक के दायरे से बढ़कर आत्मविश्वास से भरपूर ज़िम्मेदार और सक्षम रेसर के रूप में विकसित होने में मदद करता है।

उपभोक्ताओं की श्रेणियों में शामिल थे- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160सीसी/आरटीआर 1800 सीसी, टीवीएस अपाचे 200 सीसी और टीवीएस अपाचे 310 सीसी। इसी तरह निर्धारित मीडिया कैटेगरीज़ में शामिल थे- पहली बार वीमेन्स कैटेगरी, मैन्स एवं एक्सपर्ट कैटेगरी। इन सभी श्रेणियों ने विभिन्न लिंगों एवं अनुभवों के प्रतिभागियों की भागीदारी को सुनिश्चित किया। इस चरणबद्ध संरचना ने राइडरों को अपने कौशल को धीरे-धीरे विकसित करने में सक्षम बनाया, जिससे वे एक नियंत्रित और पेशेवर माहौल में बुनियादी ट्रैक प्रशिक्षण से आगे बढ़कर प्रतिस्पर्धी रेस क्राफ़्ट तक पहुँचने में सक्षम हुए।

पहले इंटरनेशनल सीज़न के सफल समापन पर बात करते हुए विमल सुंबली, हैड- प्रीमियम बिज़नेस, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस एआरई जीपी के पहले इंटरनेशनल सीज़न का सफल समापन एक संरचित एवं उपभोक्ता उन्मुख रेसिंग प्रणाली के निर्माण की यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। पिछले चार दशकों से टीवीएस रेसिंग भारत में मोटरस्पोर्ट्स के विकास में अग्रणी रही है। टीवीएस ओएमसी और टीवीएस एआरई जीपी जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ हम राइडरों के लिए ऐसे स्पष्ट मार्ग का निर्माण कर रहे हैं, जो उन्हें सुरक्षित एवं संरचित माहौल में पेशेवर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पाने का मौका देता है। भारत के बाहर टीवीएस एआरई जीपी का विस्तार प्रतिभाशाली रेसर्स की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देते हुए इस सिस्टम को विश्वस्तरीय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट