P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News: अंधे कत्ल का 48 घंटों में खुलासा, शाहपुर पुलिस की...

Dindori News: अंधे कत्ल का 48 घंटों में खुलासा, शाहपुर पुलिस की तत्परता से पकड़े गए हत्यारे

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विचारपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। जिसे दोस्त समझकर गुलशन साथ घूम रहा था, उन्हीं दोस्तों ने मामूली विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में दोनों साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​घटना का आगाज़ 3 अप्रैल को हुआ, जब डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवरा और विचारपुर के एक खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त ग्राम देवरा निवासी गुलशन के रूप में हुई।

PM Kisan Yojana 23th Kist: कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट – Khabar Digital

​शुरुआत में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव के पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि गुलशन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला घोंटने के कारण हुई है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि घटना वाले दिन गुलशन को उसके दो दोस्तों भाग सिंह और राकेश के साथ देखा गया था। ​संदेह के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।

​आरोपियों ने बताया कि 2 अप्रैल की रात को उनका गुलशन के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। रंजिश इतनी बढ़ गई कि उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर गुलशन की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के इरादे से उन्होंने शव को विचारपुर के पास एक सुनसान खेत में फेंक दिया।

MP Cabinet Meeting: मोहन यादव कैबिनेट में बड़े फैसले, किसानों से छात्रों तक सबको फायदा

​पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है हत्या में उपयोग हुई रस्सी, ​एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 20 ZB 1051, ​घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े। ​शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

​इस खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, हालांकि दोस्ती के इस खौफनाक अंत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

MP बीजेपी का खेला!, नरोत्तम के निवास पर लगी नेताओं की लाइन

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट