रीवा/ख़बर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को जिले सहित देशभर में गौ भक्त एकजुट होंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस दिन सुबह 11 बजे अपने-अपने तहसील कार्यालयों में पहुंचकर गौ सेवक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
इस अभियान के तहत गौ सेवकों द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को अधिक से अधिक संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट – Khabar Digital
इसी क्रम में मनगवां तहसील क्षेत्र के हिनौती स्थित गौधाम में गौ सेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ सेवक रोहित तिवारी ने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए 27 अप्रैल को तहसील कार्यालय पहुंचकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी ने युवाओं से गौ संरक्षण और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाए।
मोहन यादव कैबिनेट में बड़े फैसले, किसानों से छात्रों तक सबको फायदा
हस्ताक्षर अभियान में मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी, सुनील पांडेय, अशोक सिंह, रविकांत अग्निहोत्री, मिठाई लाल विश्वकर्मा, जगत नारायण मिश्रा, राजेश पांडेय, राहुल तिवारी, महेश शुक्ला, नितिन तिवारी, अंबुज सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल हुए।
बताया गया है कि 27 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी तहसील कार्यालयों में गौ भक्त एकजुट होकर राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
MP बीजेपी का खेला!, नरोत्तम के निवास पर लगी नेताओं की लाइन


