P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरMP Morning News: एमपी में यूसीसी की तैयारी, सिंहस्थ की डेडलाइन तय...

MP Morning News: एमपी में यूसीसी की तैयारी, सिंहस्थ की डेडलाइन तय और कमिश्नरेट को अपराधियों का ठेंगा

MP Morning News: राजधानी भोपाल में महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान में भारी लापरवाही सामने आई है, लेकिन निधार्रित लक्ष्य से दूर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल CMHO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा है कि यदि एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। जिले में 28,963 किशोरियों का लक्ष्य था, लेकिन एक महीने बाद भी मात्र 4,278 को टीका लगा। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य आयुक्त ने यह कड़ा कदम उठाया है।

MP में लागू होगा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’

उत्तराखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को इसके संकेत दिए। सरकार की योजना दिवाली 2026 से पहले इसे प्रदेश में प्रभावी करने की है। यूसीसी के ड्राफ्ट और विधिक पहलुओं के लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।

सिंहस्थ 2028: डेडलाइन तय

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त डेडलाइन तय कर दी है। मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण और विकास कार्य दीपावली 2027 तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। भ्रष्टाचार और लापरवाही रोकने के लिए सभी कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। जिन विभागों में स्टाफ की कमी है, वहां तुरंत पूर्ति करने के आदेश दिए गए हैं।

राजधानी में बेखौफ लुटेरे

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के दावों की पोल खोलते हुए मोबाइल स्नैचर्स ने एक ही घंटे में दो वारदातों को अंजाम दिया। हबीबगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक सवार गिरोह ने सरेराह लूट की। रानी कमलापति स्टेशन के पास कैब बुक कर रहे फिल्म कलाकार राहुल चेलानी का फोन बाइक सवार छीन ले गए। वही 10 नंबर मार्केट के पास एक्टिव सवार बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे एक अन्य युवक का मोबाइल छीना। हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सीएम मोहन का जबलपुर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संस्कारधानी जबलपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘कृषि मंथन 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे मानस भवन और साकेत वाटिका के कार्यक्रमों में भाग लेकर दोपहर 2:30 बजे वापस भोपाल रवाना होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट