सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 7 अप्रैल — नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई अब महज शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही और त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रही है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं।इस दौरान समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए गए। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे निराकरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो सकी।28 आवेदनों पर सुनवाई, कई मामलों में त्वरित राहतजनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेयजल संकट, जलभराव, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, अतिक्रमण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। कुछ मामलों में तत्काल निर्णय लेकर नागरिकों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई।समयसीमा में निराकरण के निर्देशमहापौर प्रीति सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।साथ ही लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट बढ़ाने और नागरिकों से सीधा संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।पारदर्शिता और जवाबदेही की ओर बढ़ता कदममहापौर ने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रशासन के कार्यों के सतत मूल्यांकन का एक सशक्त मंच है। लगातार हो रही जनसुनवाई से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे नागरिकों का विश्वास बढ़ रहा है
महापौर जनसुनवाई: संवाद से समाधान तक, बढ़ रहा जनविश्वास
सम्बंधित ख़बरें


