P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: MP के 18 जिलों में आंधी-बारिश का कहर, ओले...

MP Weather Update: MP के 18 जिलों में आंधी-बारिश का कहर, ओले गिरने की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। दोपहर के बाद से कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है।

इन जिलों में गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी और बुंदेलखंड के इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश के दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।

14 जिलों में बारिश की चेतावनी

राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल और विंध्य अंचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की रफ्तार इस बार काफी तेज रहने वाली है। प्रभावित जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।

अगले 2 दिन संभलकर रहें

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा। दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और शाम तक आंधी-बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट