Bhopal Train Cancelled: यदि आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे द्वारा ट्रैक सुधार कार्य के चलते भोपाल से गुजरने वाली 8 प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन और जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर चल रहे ‘नॉन-इंटरलॉकिंग’ कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।
क्यों बंद की गईं ट्रेनें?
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत ट्रैक सुधार कार्य अनिवार्य है। इसके चलते अप्रैल और मई माह में भोपाल रेल मंडल से होकर जाने वाली ट्रेनों के फेरे रद्द किए गए हैं। इस फैसले से लगभग 15,000 यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका है।
कैंसिल ट्रेनों की सूची और तारीख
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238)
कोरबा से अमृतसर (18237): 7 से 25 अप्रैल तक रद्द।
अमृतसर से बिलासपुर (18238): 7 से 27 अप्रैल तक रद्द।
गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12409)
निज़ामुद्दीन से रायगढ़ (12410): अप्रैल की 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 तारीख को रद्द।
रायगढ़ से निज़ामुद्दीन (12409): अप्रैल की 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 तारीख को रद्द।
समता एक्सप्रेस (12807/12808)
विशाखापट्टनम से निज़ामुद्दीन (12807): अप्रैल की 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 तारीख को रद्द।
निज़ामुद्दीन से विशाखापट्टनम (12808): अप्रैल की 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 तारीख को रद्द।
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814/14813)
भोपाल से (14814): मई माह की 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 तारीख को रद्द।
जोधपुर से (14813): मई माह की 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 तारीख को रद्द।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या NTES ऐप पर चेक कर लें। अचानक हुए इस बदलाव से स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है।


