Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में शुरू हुआ वंदे मातरम विवाद अब एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल गया है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख के निष्कासन के बाद अब कांग्रेस की एक और पार्षद रुबीना इकबाल खान ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है। रुबीना खान ने न केवल राष्ट्रगीत का विरोध किया, बल्कि अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।
किसी के बाप की दादागिरी नहीं चलेगी
रुबीना खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए सीधे तौर पर चुनौती दी। रुबीना ने कहा कि कुरान और इस्लाम हमें ‘वंदे मातरम’ बोलने की इजाजत नहीं देते। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा सदन में कहा था कि किसी के बाप में दम नहीं जो हमसे वंदे मातरम कहलवा कर देखे। अगर कोई कहता है कि यहां रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा, तो ऐसी दादागिरी हम किसी के बाप की नहीं सुनते।
भाड़ में जाए पार्टी : रूबीना
जब कांग्रेस संगठन ने रुबीना खान के इस निजी बयान से पल्ला झाड़ लिया, तो वे अपनी ही पार्टी पर भड़क उठीं। उन्होंने गुस्से में कहा, भाड़ में जाए कांग्रेस पार्टी! जब भी ऐसे मौके आते हैं, कांग्रेस पल्ला झाड़ लेती है। यह पार्टी सिर्फ मुसलमानों के वोट लेने के लिए है। उन्होंने पार्टी छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि कांग्रेस से हमारा कोई अनुबंध नहीं है, हम भी ओवैसी की पार्टी AIMIM में चले जाएंगे।
आपको बता दें कि है कल बजट सत्र के दौरान वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पार्षद फौजिया शेख को निलंबित कर दिया गया था। अब रुबीना खान के ‘बाप’ वाले बयान और पार्टी विरोधी रुख ने कांग्रेस के लिए विवाद की स्थिति पैदा कर दी है।


