भोपाल/ खबर डिजिटल/ Train Enquiry: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज छिवकी (Itarsi-Prayagraj Chhivki train) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 (लाइन संख्या 17) पर अधोसरंचनात्मक कार्यों हेतु कुल 40 दिनों (दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक) का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते गाड़ी संख्या 11273/11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन एवं समय-सारिणी में पुनर्निर्धारण किया गया है।
यात्रा प्रारंभ तिथि से टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन:
1) ट्रेन संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी दैनिक ट्रेन 24 अप्रैल 2026 से 02 जून 2026 तक प्रयागराज छिवकी के बजाय अब यह परिवर्तित टर्मिनल नैनी तक जाएगी। नैनी रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे पहुँचेगी।
2) ट्रेन संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी दैनिक ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक प्रयागराज छिवकी के बजाय अब यह परिवर्तित टर्मिनल नैनी से प्रारम्भ होगी। नैनी रेलवे स्टेशन पर प्रस्थान समय रात 21:00 बजे रहेगा।
MP Nagariya Nikay Chunav: कब होंगे एमपी में नगरीय निकाय चुनाव? सामने आई तारीख!
टर्मिनल परिवर्तन के कारण ट्रेन संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन के समय में परिवर्तन:
टर्मिनल परिवर्तन के कारण गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी दैनिक ट्रेन का पुनर्निर्धारण किया गया है। यह गाड़ी 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक नैनी से मानिकपुर तक अब संशोधित समयानुसार चलेगी। अन्य मार्ग के स्टेशनों पर समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय की जानकारी इस प्रकार है :-
नैनी रेलवे स्टेशन से रात 21:00 बजे प्रस्थान कर इरादतगंज 21:15 बजे, जसरा 21:24 बजे, मदरहा 21:33 बजे, लोहगरा 21:42 बजे, शंकरगढ़ 21:54 बजे, मझियारी 22:06 बजे, बरगढ़ 22:15 बजे, कटइयाडंडी 22:24 बजे, डभौरा 22:35 बजे, पनहाई 22:49 बजे एवं मानिकपुर जंक्शन 23:12 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व असुविधा से बचने हेतु संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पैरों में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत – Khabar Digital


