BIG NEWS: भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसकी लिस्ट आज जारी कर दी गयी है। जिसमें कई IAS अधिकारियों के तबादले और कलेक्टर बदले गए हैं। भोपाल से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। वहीं नए भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य जिलों के भी कलेक्टर बदले गए हैं – पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें….


इन जिलों में बदले कलेक्टर
- ट्रांसफर सूची में सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदल दिया गया है।
