सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– थाना रीठी क्षेत्र के पारधी डेरे में हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार आरोपियों को बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को ग्राम बूढ़ा ललितपुर निवासी डिजाईन बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी सहित अन्य लोगों ने उसके पति उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अपने साथ ले गए और चाकू व बका से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को पहाड़ी के नीचे गड्ढे में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।घटना के बाद सभी आरोपी पारधी समुदाय के साथ डेरा छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हुए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पटना पहुंचकर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई और घेराबंदी कर पांच आरोपियों—मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी और सोजन पारधी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया। साथ ही उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रीठी हत्याकांड का खुलासा: फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


