P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगुना: जनसहभागिता से सशक्त हुआ जल संरक्षण, गोचा नदी पर बोरी बंधान...

गुना: जनसहभागिता से सशक्त हुआ जल संरक्षण, गोचा नदी पर बोरी बंधान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न

गुना/ खबर डिजिटल/ तेज सिंह यादव/ कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरवास के ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोचा नदी पर बने स्टॉप डैम पर बोरी बंधान का कार्य किया गया। यह कार्य प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राघौगढ़ एसडीएम अमित सोनी एवं राघौगढ़ जनपद पंचायत सीईओ गौरीशंकर राजपूत की उपस्थिति में ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रयासों से वर्षा जल का संचयन बढ़ेगा तथा क्षेत्र में जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर सहायक यंत्री आर.एस. परिहार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें और ऐसे अभियानों में निरंतर भागीदारी निभाएं, जिससे क्षेत्र में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट