P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​जनगणना 2027: ब्लॉकों की मैपिंग में न बरतें लापरवाही, ​पटवारियों को दिया...

​जनगणना 2027: ब्लॉकों की मैपिंग में न बरतें लापरवाही, ​पटवारियों को दिया गया ये निर्देश

पृथ्वीपुर/निवाड़ी। देश में होने वाली आगामी जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों के क्रम में जिला निवाड़ी में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जमुना भिड़े के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

​इसी सिलसिले में 10 और 11 अप्रैल को पृथ्वीपुर तहसील एवं नगर परिषद कार्यालय में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर मनीषा जैन एवं जिला प्रभारी जनगणना निगम शांति दुबे ने अब तक हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

पैरों में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

​मैपिंग में सावधानी बरतने के निर्देश

​कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण ब्लॉकों की मैपिंग का कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। जिला प्रभारी ने मैपिंग के दौरान बरती जाने वाली तकनीकी सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा कि सीमांकन स्पष्ट होना चाहिए ताकि भविष्य में गणना कार्य में कोई बाधा न आए।

​15 अप्रैल से शुरू होगा प्रगणकों का प्रशिक्षण

​जिले में जनगणना कार्य को गति देने के लिए आगामी 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच प्रगणक (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण हेतु उपयुक्त स्थलों का चयन तत्काल सुनिश्चित कर लिया जाए।

अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य

​पटवारियों को समय सीमा का अल्टीमेटम

​इस अवसर पर तहसीलदार पृथ्वीपुर और नायब तहसीलदार जेरोन खालसा ने सभी हल्का पटवारियों को दोटूक शब्दों में निर्देश दिए कि मैपिंग और सूचीकरण से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ​कार्यशाला में क्षेत्र के सभी हल्का पटवारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट