Monalisa Missing: मध्यप्रदेश के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान का मामला अब एक फिल्मी ड्रामे का रूप लेता जा रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में नाबालिग साबित होने और कानूनी शिकंजा कसने के बीच अब खबर आ रही है कि मोनालिसा, फरमान को छोड़कर भाग गई है। सोशल मीडिया पर फरमान खान का एक वीडियो सामने आया है।
अजमेर और पुष्कर में तलाश
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में फरमान खान काफी परेशान नजर आ रहा है। वीडियो में उसने दावा किया है कि मोनालिसा उसे छोड़कर कहीं चली गई है। फरमान उसे राजस्थान के अजमेर और पुष्कर की गलियों में ढूंढ रहा है। फरमान ने मोनालिसा के भागने की बात वीडियो के जरिए बताई है।
सांसद ने किया था खुलासा
हाल ही में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खुलासा किया था कि जनजातीय आयोग की जांच में मोनालिसा की उम्र नाबालिग पाई गई है। गलत दस्तावेजों के आधार पर निकाह कराने के आरोप में फरमान पर पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञों की माने तो गिरफ्तारी के डर या दबाव के चलते मोनालिसा के गायब होने की बात एक बड़ी रणनीति या डर का हिस्सा हो सकती है।


