P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरMP Transfer: मध्यप्रदेश में फिर तबादला एक्सप्रेस, कई अधिकारी हुए यहां से...

MP Transfer: मध्यप्रदेश में फिर तबादला एक्सप्रेस, कई अधिकारी हुए यहां से वहां, देखे सूची

MP Transfer: मध्यप्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादलों के बाद अब इंदौर कलेक्टर IAS शिवम वर्मा ने जिले की राजस्व व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कलेक्टर ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जिले की 8 तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। खास बात यह है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे और कार्य में लापरवाही के आरोपी अफसरों को मुख्य धारा से हटाकर प्रोटोकॉल शाखा जैसी कम महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में भेज दिया गया है।

एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर में बदलाव

राजस्व प्रबंधन को बेहतर करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम दीपक चौहान को कनाड़िया तहसील की कमान सौंपी है। वहीं, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को खुड़ैल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, ओम नारायण बडकुल को भू-अर्जन और नीरज खरे को लोकसेवा गारंटी शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

तहसीलों में नई नियुक्तियां

जूनी इंदौर से हटाई गईं प्रीति भिसे अब खुड़ैल की नई तहसीलदार होंगी। राऊ की याचना दीक्षित को प्रोटोकॉल शाखा में भेज दिया गया है। मल्हारगंज के तहसीलदार नारायण नांदेड़ा अब कनाड़िया की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि लोकेश आहूजा मल्हारगंज के नए अतिरिक्त तहसीलदार होंगे। महू और सांवेर तहसीलों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंदौर तहसीलों में नई नियुक्तियां

जूनी इंदौर तहसील : राकेश सस्तिया को तहसीलदार की कमान सौंपी गई है। उनके साथ कमलेश कुशवाह अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में काम करेंगे, जबकि अशोक परमार को नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है। प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी बलवीर सिंह राजपूत संभालेंगे।

मल्हारगंज तहसील : यहां शेखर चौधरी को नया तहसीलदार बनाया गया है। लोकेश आहूजा को अतिरिक्त तहसीलदार और ओंकार मनाग्रे को नायब तहसीलदार की नई जिम्मेदारी दी गई है। निधि राजपूत धाकड़ को यहाँ प्रोटोकॉल शाखा का काम सौंपा गया है।

कनाड़िया तहसील: नारायण नांदेड़ा अब कनाड़िया के नए तहसीलदार होंगे। उनके साथ पूजा नागवंशी को नायब तहसीलदार बनाया गया है। अंकिता बाजपेयी को इस क्षेत्र की प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

राऊ तहसील : राऊ में सत्येंद्र गुर्जर तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि धर्मेंद्र चौकसे अतिरिक्त तहसीलदार होंगे। यहाँ प्रोटोकॉल व्यवस्था की देखरेख धीरेश प्रसाद सोनी करेंगे।

भिचौली हप्सी तहसील : यहां की कमान तहसीलदार अनिल पटेल को दी गई है। उनके साथ शिखा सोनी अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में तैनात रहेंगी। दयाराम निगम को प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी मिली है।

हातोद तहसील : गोविंद सिंह ठाकुर को हातोद का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान यहां नायब तहसीलदार होंगे और दिलीप कुमार वर्मा को प्रोटोकॉल का जिम्मा सौंपा गया है।

खुड़ैल तहसील : प्रीति भिसे को खुड़ैल का नया तहसीलदार बनाया गया है। उनके साथ योगेश मेश्राम अतिरिक्त तहसीलदार होंगे। याचना दीक्षित को यहाँ प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देपालपुर तहसील : देपालपुर में संगीता गोलिया को तहसीलदार बनाया गया है। यहां नायब तहसीलदार के रूप में दो नियुक्तियां की गई है। जिनमें कुलदीप सिंह (टप्पा गोतमपुरा) और महेंद्र गौड़ (बेटमा)। इस क्षेत्र की प्रोटोकॉल व्यवस्था नागेंद्र त्रिपाठी के हाथों में होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट