फीचर फोन हेतु पहली व्यापक मोबाइल बैंकिंग सुविधा
मुंबई : बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं रिलायंस जियो ने आज ‘bob World Lite’ मोबाइल बैंकिंग ऐप के शुभारंभ हेतु साझेदारी की घोषणा की। यह जियोफोन प्राइमा 4जी डिवाइस पर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया पहला व्यापक मोबाइल बैंकिंग ऐप है। भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समावेशन को प्रोत्साहित करने और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान को सुलभ बनाने के विज़न के अनुरूप, यह उद्योग में नवोन्मेषी पहल है, जो देशभर में लाखों उपयोगकर्ताओं को बाधारहित एवं व्यापक डिजिटल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह ऐप बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ किसी भी अन्य बैंक के ग्राहकों के लिए भी सरल और सुविधाजनक स्व-पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध होगी।
पारंपरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप जो केवल स्मार्टफोन पर कार्य करते हैं, की तुलना में ‘bob World Lite’ ऐप को किफायती फीचर फोन पर दैनिक बैंकिंग सेवाओं की व्यापक श्रेणी प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है जिसके तहत इसका विस्तार अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत तक हो सके। इसमें लाइटवेट एवं कीपैड नेविगेशन के साथ कम बैंडविड्थ आधारित संरचना तथा सुरक्षित एक्सेस की सुविधा उपलब्ध है जो डिजिटल बैंकिंग को सरल, सहज और सुलभ बनाती है।
‘bob World Lite’ मोबाइल बैंकिंग ऐप वर्तमान में यूपीआई आधारित स्कैन एंड पे, निधि अंतरण, बिल भुगतान एवं रिचार्ज तथा प्रोफ़ाइल प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है, इसमें और भी सुविधाएं शीघ्र ही शामिल की जाएंगी। इस साझेदारी के अंतर्गत यह ऐप जियोफोन प्राइमा 4जी डिवाइस में प्री-लोडेड रहेगा और सीधे होम स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकेगा। मौजूदा जियोफोन प्राइमा 4जी उपयोगकर्ता जियो स्टोर से bob World Lite ऐप एक्सेस कर सकते हैं।
डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “डिजिटल समावेशन को प्रोत्साहित करना बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रमुख प्राथमिकता है। वर्तमान में ‘bob World’ मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म रिटेल ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है तथा ‘bob World बिज़नेस’ मर्चेन्ट, एमएसएमई तथा कॉर्पोरेट ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। जियो के साथ ‘bob World Lite’ का शुभारंभ स्मार्टफोन ईकोसिस्टम से आगे डिजिटल बैंकिंग के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भारत में फीचर फोन उपयोगकर्ताओं का व्यापक एवं निरंतर बढ़ता आधार है और यह पहल सरल, सुरक्षित एवं कभी भी बाधारहित डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करते हुए डिजिटल सामर्थ्य को बढ़ाने में सेतु का कार्य करेगी। यह पहल हमें व्यापक ग्राहक आधार को जोड़ने और उनके साथ जुड़ाव के नए अवसर भी प्रदान करती है, जिससे समावेशी एवं सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुदृढ़ होती है।”
डॉ. सुनील दत्त, अध्यक्ष, रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “जियो ने प्रत्येक भारतीय तक व्यापक स्तर पर डिजिटल सेवाओं को किफायती दरों पर पहुंचाया जाना सुनिश्चित करने पर सदैव ध्यान केंद्रित किया है। जियोफोन इस दृष्टिकोण को साकार करने में केंद्रीय भूमिका निभाता रहा है, जिसने पूरे भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं को किफायती डिवाइस एवं डिजिटल सेवाओं से जोड़ा है तथा डिजिटल माध्यम से व्यापक एवं सूचनाप्रद जनभागीदारी एवं समावेशन का एक सशक्त माध्यम बना है। आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ हमारी साझेदारी इस जर्नी का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जो लाखों उपयोगकर्ताओं को बड़े पैमाने पर बाधारहित डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगी। हम जियोफोन उपयोगकर्ताओं के लिए देशभर में पूर्ण-विशेषताओं वाली बैंकिंग सेवाएं सहज, सुरक्षित एवं उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध करा रहे हैं।”
जियो की राष्ट्रव्यापी डिजिटल पहुंच एवं उपस्थिति तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सुदृढ़ नेटवर्क, विविध ग्राहक आधार एवं समावेशी, सुलभ एवं किफायती बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता का लाभ उठाते हुए, इस पहल से देशभर में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को उल्लेखनीय रूप से विस्तार मिलेगा।फीचर फोन हेतु पहली व्यापक मोबाइल बैंकिंग सुविधा

जियो की राष्ट्रव्यापी डिजिटल पहुंच एवं उपस्थिति तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सुदृढ़ नेटवर्क, विविध ग्राहक आधार एवं समावेशी, सुलभ एवं किफायती बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता का लाभ उठाते हुए, इस पहल से देशभर में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को उल्लेखनीय रूप से विस्तार मिलेगा।